JharkhandRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

भक्ति और उल्लास के बीच किला मंदिर में सजा दीपोत्सव, राम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। शहर के शिवाजी रोड स्थित प्राचीन राधाकृष्ण किला मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। किला मंदिर प्रबंध समिति एवं श्रीरामनवमी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।

गुरुवार की रात मंदिर परिसर को 2100 दीपों से सजाया गया, जिसकी रोशनी ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और श्रीराम के जयघोष से माहौल गूंज उठा।

शुक्रवार को दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक ऊर्जा और उल्लास का माहौल बना रहा।शाम के समय श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप एक क्विंटल बूंदी का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। आयोजन के सफल संचालन में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अनुप कुमार, प्रो. संजय सिंह, प्रदीप सिंह, बलजीत सिंह बेदी, महेश कुमार, विष्णु शर्मा, अमिताभ शर्मा, किशोर जाजू, धीरज झा, राहुल जैन, रोहित वर्मा, हैप्पी चाबड़ा, गोविंद भालाभ शर्मा, पंकज जैन, दीपक जैन, मोंटी, रवि मोदी और अजय सिंह समेत अन्य सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...