BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह वॉटरफॉल में डूबा समस्तीपुर का युवक, घूमने आया था दोस्त संग मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार के समस्तीपुर जिले से गिरिडीह घूमने आए एक 22 वर्षीय युवक की वॉटरफॉल में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौरा जनकपुर निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सुमन कुमार ने बताया कि गौरव अपने दोस्त अनमोल कुमार के साथ झिंझरी मोहल्ला स्थित कृष्णा कुमार के ससुराल, विनोद दास के घर ठहरा हुआ था। गुरुवार को गौरव और अनमोल वॉटरफॉल घूमने गए थे। इसी दौरान नहाते समय गौरव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्त को डूबता देख अनमोल ने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गौरव को बाहर निकाला। उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है। पुलिस ने वॉटरफॉल पर आने वाले पर्यटकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंकज्योतिष 22 अगस्त: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिलेगा लाभ,

Khabar365newsरांची। अंकज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2026 का दिन मेहनत, अनुशासन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CAA-NRC मामले में 195 आरोपितों ने ठुकराया ऑफर

Khabar365news[स्थान]। CAA-NRC विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में 195 आरोपितों ने सुप्रीम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में हिंदी के योगदान पर चर्चा,

Khabar365newsवाराणसी। हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्णचंद्र गुप्त और नरेंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

यूपी में नए मोटर व्हीकल नियम लागू

Khabar365newsलखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोटर व्हीकल नियमावली 2026 लागू कर दी गई...