JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत अंतर्गत न्यू मार्केट कटिया चौक पी टी पी एस में शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति तत्वाधान में चूहाड़ विद्रोह के महानायक सह प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो का 248वीं पुण्य तिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।

जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन भाजपा युवा नेता गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि चूहाड़ विद्रोह के महानायक वीर स्वतंत्रता सेनानी प्रथम अमर शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि हर साल 5 अप्रैल को मनाई जाती है। उनका जन्म 21 मार्च 1738 को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में हुआ था।

और इनका शहादत 5 अप्रैल 1778 को झारखंड के सिल्ली में हुआ सन 1765 की बात है जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने जंगलमहल जिले में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर अपना अधिकार जमाने के लिए राजस्व वसूलना शुरू किया. आदिवासियों की जमीन छीनकर बंगाली जमींदारों के हाथों सौंपी जा रही थी और दूसरे क्षेत्रों से लोगों को बुलाकर बसाना शुरू किया जा रहा था और नए-नए टैक्स लगाए जा रहे थे. तब रघुनाथ महतो सामने आते हैं और अंग्रेजी हुकूमत के आगे सीना तानकर खड़ा हो जाता है. उन्होंने उस वक्त लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अपनी जमीन में जीना है तो क्रांति और विद्रोह के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है… अंग्रेजों की गुलामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तथा
उन्होंने कहा कि हम अपनी जमीन का टैक्स नहीं देंगे. हमने खेत बनाया, गांव बसाया, राज अपना है… झारखंड के सरायकेला के नीमडीह गांव से कुछ ही दूरी पर एक विशाल मैदान में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 1769 को अंग्रेजों के खिलाफ एक सभा बुलाकर विद्रोह का शंखनाद किया और नारा दिया ‘अपना गाँव, अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज‘ आज उसी जगह को रघुनाथपुर के नाम से जाना जाता है. उसके द्वारा शुरू किये गये इस आंदोलन को चुआड़ विद्रोह का नाम दिया गया.

पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज हम लोग संकल्प लेते हैं कि जिस तरह शहिद रघुनाथ महतो अपने देश अपने राष्ट्र के प्रति लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हो गए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उप मुखिया नंदकिशोर महतो ,अमित कुमार सिंह ,गोविंद प्रसाद सोनी, तेरुश देवी ,कैलाश चंद्र महतो, मनीष कुमार महतो, सुनील महतो, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार ,गौरी शंकर महतो, किरण देवी, कोशिला देवी, राधा देवी ,बसंती देवी ,बेबी देवी, मुकेश राम ,रोशन कुमार ,रोहित कुमार इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...