हजारीबाग

आपूर्ति विभाग की सख्त मॉनिटरिंग: मुरली यादव के नेतृत्व में व्यवस्था हुई दुरुस्त

Share
Share
Khabar365news


15 अप्रैल तक अप्रैल माह का राशन शत-प्रतिशत वितरण का सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक एक्शन मोड में नजर आई। बैठक की कमान संभालते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर योजना का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है।
बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मुरली यादव ने आरसीएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी, पीडीएस प्रणाली, चना-दाल, चीनी, नमक वितरण, गोदामों की स्थिति सहित सभी अहम बिंदुओं पर पैनी नजर रखी। उनकी सख्त मॉनिटरिंग और स्पष्ट निर्देशों से पूरे विभाग में सक्रियता का माहौल देखने को मिला।


मुरली यादव ने खास तौर पर अयोग्य राशन कार्डधारियों के विलोपन, कम वितरण वाले क्षेत्रों में सुधार और पीजीएमएस में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को क्षेत्र में उतरकर पीडीएस डीलरों के कार्यों की जांच करने और हर लंबित आवेदन को शीघ्र निपटाकर शून्य करने का निर्देश दिया।
“वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना को प्रभावी बनाने के लिए लाभुकों के वेरिफिकेशन पर विशेष बल देते हुए उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अपात्र, मृत या सरेंडर किए गए राशन कार्ड मामलों में सख्त जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


सबसे अहम बात, मुरली यादव ने अप्रैल माह का राशन 15 अप्रैल तक हर हाल में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया। उनके इस फैसले से यह साफ है कि आम जनता को समय पर राशन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पूरी बैठक के दौरान मुरली यादव की कार्यशैली, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता साफ झलकती रही। उनके सख्त लेकिन जनहितकारी फैसलों से आपूर्ति व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद और मजबूत हुई है। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
हजारीबाग

राहुल दुबे गैंग पर लोहसिंघना पुलिस का बड़ा प्रहार, हथियार के साथ गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में संगठित अपराध और रंगदारी तंत्र के खिलाफ चल रहे...

हजारीबाग

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन का संदेश बना आकर्षण, सौहार्दपूर्ण बकरीद मनाने की अपील

Khabar365newsगिद्दी: आगामी बकरीद पर्व को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शुक्रवार को...