JharkhandLohardaga

लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स मे जनता को राहत मिले… वार्ड पार्षद अविनाश कौर

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन किया है कि जिस तरह कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत पहुंचाई गई हैं,

उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में कमी करते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया जाए, जैसा की विदित है कोडरमा ,झुमरीतिलैया व डोमचांच नगर निकायों मे नागरिकों के लिए बेतहाशा बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स दर में विभाग द्वारा अब कमी की गयी है़ इससे तीनों शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी़.

इस मामले को लेकर नव गठित बोर्ड ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी़ साथ ही डीसी को पत्र सौंपकर टैक्स दर कम करने का अनुरोध किया गया था़. सर्किल रेट के बाद अब होल्डिंग टैक्स कम हुआ है तो लोगों को राहत मिलेगी़,बताते हैं कि सर्किल रेट के बाद होल्डिंग टैक्स का जो नया दर लागू होगा उसमें लोगों को बड़ी राहत मिलेगी़ कॉमर्शियल जगह के लिए जो टैक्स पहले देना पड़ता था उसमें अब करीब 35 से 40 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा, जबकि घरेलू टैक्स जो पहले देना पड़ता था उसमें अब 25 से 30 फीसदी तक कम भुगतान करना होगा़

हालांकि, यह भुगतान दर नए वित्तीय वर्ष के लिए लागू होगा,
जानकारों के मुताबिक झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में यदि पूर्व में 1000 वर्ग फिट के मकान के लिए करीब 1740 रुपये होल्डिंग टैक्स लगता था तो अब इतने ही वर्गफीट मकान के लिए लगभग 1264 रुपये बतौर होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा. लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में भी सभी वार्ड पार्षदों से निवेदन हैं कि इसी तरह का प्रस्ताव लोहरदगा नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में में लाया जाए और नगर विकास विभाग को भेजा जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...