रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट कर किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं।
इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। कैंप में 15 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। ब्लड कलेक्शन का कार्य ब्लड बैंक हॉस्पिटल रामगढ़ के डॉ रेनू कुमारी, उपेंद्र साव, अजीत कुमार ममता कुमारी ने किया। मौके पर बीपीएम मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार ,प्रवीण कुमार, विजय राज, फारूक अंसारी, कौशल्या कुमारी आदि उपस्थित थे
Leave a comment