हजारीबाग

लापरवाही पर कड़ा एक्शन: PMAY-G के लाभुकों पर सख्ती, BDO पूजा कुमारी की सक्रियता से तेज हुई कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग):
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवंटित घरों का निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पूजा कुमारी की सक्रिय पहल पर वर्षों से लंबित मामलों में तेज कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रखंड कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच चयनित कई लाभुकों को बार-बार सूचना एवं नोटिस देने के बावजूद उन्होंने आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखाई। इससे न केवल सरकारी योजना का उद्देश्य प्रभावित हुआ, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ भी नहीं पहुंच पा रहा है।

प्रकाश प्रसाद केशरी, विमला देवी, रनिया देवी एवं तुलसी साव जैसे लाभुकों के नाम सूची में शामिल हैं, जिन्होंने स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किया।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे सभी लाभुकों पर नियमानुसार सर्टिफिकेट केस (वसूली कार्रवाई) की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि योजना की राशि की वसूली सुनिश्चित हो सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी तत्परता और निगरानी के चलते अब वर्षों से लंबित मामलों में तेजी आई है और प्रशासनिक कार्यशैली में नई धार दिखाई दे रही है।

जो लाभुक योजना का लाभ लेकर भी निर्माण नहीं करेंगे, उन्हें अब जवाबदेह बनाया जाएगा।

BDO पूजा कुमारी की कड़ी निगरानी और सक्रिय नेतृत्व में कटकमसांडी प्रखंड में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यह कार्रवाई न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का सही लाभ पहुंचाने में भी मददगार साबित होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...

हजारीबाग

हजारीबाग खेल महोत्सव में शामिल हुए मुन्ना सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Khabar365newsहजारीबाग। कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...