CrimeJharkhandPakur

न्यायालय की रोक बेअसर, अमड़ापाड़ा में ‘हफ्ता राज’ का साम्राज्य! बांसलोई नदी की छाती चीरकर दिन-रात बालू की लूट

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद बांसलोई नदी से अवैध बालू उठाव बदस्तूर जारी है। हालात यह हैं कि पूरे इलाके में ‘हफ्ता राज’ का खुला खेल चल रहा है और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

हर ट्रैक्टर से ₹13,500 साप्ताहिक वसूली का आरोप
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरमसिया, रांगा, कॉलोनी समेत कई नदी घाटों पर दिन-रात ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई हो रही है। आरोप है कि इस अवैध कारोबार को चलाने के लिए हर ट्रैक्टर से करीब ₹13,500 प्रति सप्ताह वसूला जा रहा है। यह संगठित ‘हफ्ता सिस्टम’ माफियाओं को खुली छूट दे रहा है।

कोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना

जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में न्यायालय द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद नियम-कानून को दरकिनार कर बड़े पैमाने पर खनन जारी है, जो कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है।

नदी पर संकट, सरकार को करोड़ों का नुकसान

लगातार हो रहे अवैध खनन से बांसलोई नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। वहीं, बिना राजस्व के बालू उठाव से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

उठते सवाल, जिम्मेदार कौन?
कोर्ट की रोक के बावजूद खनन क्यों जारी है?
किसके संरक्षण में चल रहा यह ‘हफ्ता राज’?

प्रशासन की चुप्पी—लापरवाही या मिलीभगत?

कब रुकेगी बांसलोई नदी की लूट?

कार्रवाई का इंतजार

मामले के उजागर होने के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब सबकी नजर प्रशासन पर है—क्या ‘हफ्ता राज’ पर लगेगी लगाम या यूं ही चलता रहेगा बांसलोई नदी की लूट का खेल?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...