हजारीबाग

भक्ति में डूबे किशोरी राणा, हनुमान जी के चरणों में दंडवत होकर मांगी क्षमा

Share
Share
Khabar365news

हेशाकुदर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ बना आस्था का महासंगम, भावुक हुए नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा जी

कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत हेशाकुदर गांव में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन अत्यंत भक्ति, श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में हुआ। इस पावन अवसर पर नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा जी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने भगवान हनुमान के चरणों में दंडवत होकर क्षमा याचना मांगते हुए जग के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
किशोरी राणा ने इस अवसर पर देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति और सभी लोगों के कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन जीवन में बार-बार देखने को नहीं मिलते। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया कि उन्हें इस यज्ञ में शामिल होने और भगवान हनुमान जी के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ, भले ही वे कार्यक्रम में विलंब से पहुंच सके।
मंदिर परिसर में जैसे ही उन्होंने हनुमान जी के समक्ष दंडवत प्रणाम किया, पूरा वातावरण भावुकता से भर उठा। उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच यह दृश्य आस्था और भक्ति की गहराई का जीवंत उदाहरण बन गया। कई लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा परिसर “जय हनुमान” के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान किशोरी राणा ने ग्रामीणों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र के विकास के लिए वे हर संभव सहयोग देते रहेंगे और समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सचिव शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, मुखिया शंभू यादव, शंकर पांडे, निर्मल यादव, आदित्य यादव, मुकेश पांडे, ब्रह्मदेव पांडे सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे। सभी ने इस धार्मिक आयोजन को एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताया।
पूरा गांव तीन दिनों तक भक्ति और आस्था के रंग में रंगा रहा। यज्ञ, हवन और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। समापन के समय उपस्थित लोगों ने इसे केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था, एकता और ग्रामीण संस्कृति का उत्सव बताया।
किशोरी राणा का भावुक होकर हनुमान जी के चरणों में दंडवत होना इस पूरे आयोजन का सबसे मार्मिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में बसा रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...