BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : साकची बाजार में साधु बनकर ठगी,

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के व्यस्त साकची बाजार में मंगलवार को अंधविश्वास और डर का सहारा लेकर ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी, जहां साधु के भेष में आये बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया और उसके गहने लेकर फरार हो गये। दरअसल, गोलमुरी के केबुल टाउन निवासी मंजू देवी साकची बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। बसंत सिनेमा के पास साधु के वेश में दो संदिग्ध युवकों ने उन्हें रोककर खुद को बाबा बताया और बातचीत में उलझा लिया। पहले उन्होंने महिला से पानी मांगा, इसपर मानवीय व्यवहार के तहत महिला ने पानी पिलाया, लेकिन यहीं से ठगी की पटकथा शुरू हो चुकी थी। बातचीत के दौरान बदमाशों ने महिला को डराया कि उसके बेटे पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। इस अनहोनी को टालने के लिए विशेष पूजा कराने की बात कहकर उन्होंने उसे मानसिक रूप से विचलित कर दिया। बेटे की सुरक्षा की चिंता और अंधविश्वास के दबाव में महिला उनके झांसे में आ गयी।

पूजा के नाम पर बदमाशों ने सारे गहने उतरवा लिये 

पूजा के नाम पर बदमाशों ने महिला से उसके पहने हुए सारे गहने उतरवा लिये और कुछ देर में वापस करने का भरोसा देकर मौके से फरार हो गये। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि बदमाशों ने साधु का भेष अपनाकर महिला के बेटे पर संकट का डर दिखाया और इसी बहाने गहने ठग लिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अजनबियों की बातों में न आये और इस तरह के झांसे से सतर्क रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले 32 स्कूल बसों पर 2 लाख से अधिक का जुर्माना

Khabar365newsरांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), रांची...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC अचानक आश्रम आवासीय विद्यालय पहुंचे, 

Khabar365newsजिले की शैक्षणिक व्यवस्था और आवासीय विद्यालयों में मिल रही सुविधाओं की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सड़क हादसे में जमशेदपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय दुबे की मौत,

Khabar365newsजमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने भाजपा के तीन राज्यों में विजय होने पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी विधानसभा...