BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बहन की डोली उठते ही भाई ने सजा दी पिता की अर्थी,

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेटी की शादी की खुशियाँ महज 24 घंटे के भीतर मातम में बदल गईं। रविवार को जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, मंगलवार को उसी घर से पिता की अर्थी उठी। आरोप है कि बड़े बेटे ने नशे की हालत में अपने ही 60 वर्षीय पिता गोविंद राय की कुदाली से हत्या कर दी। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि उनकी बेटी आशा राय की शादी रविवार रात को धूमधाम से संपन्न हुई थी और सोमवार सुबह उसकी विदाई हुई। शादी के बाद घर में सब कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण था। परिवार अभी शादी की खुशियों से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक यह दर्दनाक घटना हो गई।

नशे में पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद
मंगलवार को किसी बात को लेकर गोविंद राय और उनके बड़े बेटे ललित राय के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ता देख छोटे बेटे अशोक राय ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग-अलग कमरों में भेज दिया, ताकि मामला शांत हो सके। कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ललित राय ने कुदाली उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो गोविंद राय का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला, जिससे पूरे घर में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच और आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी, प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम के चंदन कुमार, संजीव कुमार और रामकृष्ण मुर्मू ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयुक्त कुदाली को जब्त किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे ललित राय को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...