BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो के चिराचास थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोप संगीन हैं

Share
Share
Khabar365news

बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने चीराचास थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 5 मई 2026 को वायरल हुए इस वीडियो में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसे देखते हुए चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। जांच में सामने आया कि 4 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे चीराचास थाना क्षेत्र के वीणा रीजेंसी के सामने हर्ष पांडेय और उनके सहयोगियों द्वारा आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरिफ अंसारी को घायल अवस्था में पाया।

पुलिस की लापरवाही और अनुशासनहीनता उजागर
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बजाय उसे थाना लाकर हाजत में डाल दिया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया। वहीं वायरल वीडियो में सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मंडल को थाना परिसर में अनुचित परिधान में देखा गया, जो थाना प्रभारी की निगरानी में कमी और अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में हड़कंप
मामले में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप सही पाए जाने के बाद थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी को निलंबन अवधि में जीवन-यापन भत्ता पर रखा गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बंगाल में जनता को डराकर भाजपा ने जनमत लूटा,

Khabar365newsझारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

CCL कबरीबाद माइंस में हिंसक झड़प में 1 व्यक्ति की मौत

Khabar365newsगिरिडीह जिले में सीसीएल कबरीबाद माइंस के समीप स्थित सीपी साइडिंग क्रशर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बहन की डोली उठते ही भाई ने सजा दी पिता की अर्थी,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक...

Breakingब्रेकिंग

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: BJP के दो और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत,

Khabar365newsबंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मंगलवार को भाजपा...