BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट,

Share
Share
Khabar365news

बिहार के मौसम में अगले एक हफ्ते तक बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई से 14 मई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने खासकर राज्य के उत्तरी भागों के 13 जिलों जैसे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, और पूर्णिया में तेज आंधी, वज्रपात और मेघ-गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में भी नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा।  

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा 
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 94.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 186% अधिक है। राज्य के पूर्वी चंपारण के तेतरिया में सबसे अधिक 59.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं बीते दिनों पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धौनी फिर से नंबर-1 टैक्सपेयर बने, पिछले कई सालों से चुकाते हैं सबसे बड़ी रकम

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने फिर से...

Jharkhand

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Khabar365newsरांची : साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम...