
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड क्षेत्र में कल हुई ओलावृष्टि से किसानों एवं ग्रामीणों को हुई क्षति का जायजा लेने हेतु आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी जी संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे।

इस दौरान विधायक जी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज गुप्ता, राजस्व कर्मचारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। टीम द्वारा प्रभावित किसानों से मुलाकात कर फसल एवं संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा तथा आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

दौरा किए जाने वाले गांव:
- लादी
- चिकोर
- निम्मी
- पाली
- सांकी
- अरमादाग
- कोडी
- बारीडीह
- जोबो
क्षेत्र के सभी प्रभावित ग्रामीणों एवं किसानों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं एवं हुए नुकसान की जानकारी प्रशासनिक टीम को उपलब्ध कराएं।
Leave a comment