BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

नामकुम जमीन घोटाला: CO श्वेता वर्मा समेत कई अधिकारियों पर शिकंजा,

Share
Share
Khabar365news

रांची के नामकुम अंचल के टुंडुल इलाके में जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध म्यूटेशन का सच सामने आने के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दोषियों को पकड़ना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में तत्कालीन CO श्वेता वर्मा और तत्कालीन हल्का कर्मचारी दीपक कुमार एवं अन्य लोगों के विरुद्ध PE (प्रारंभिक जांच) दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग से औपचारिक अनुमति मांगी गई है। फिलहाल ACB दस्तावेजों की कड़ियों को जोड़ रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। अगर PE की मंजूरी मिल जाती है और इस जांच में घोटाले और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होती है तो एजेंसी इस मामले में FIR दर्ज कर गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

झारखंड हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद ACB ने इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। क्योंकि हाइकोर्ट को शक है कि अंचल में मौजूद सरकारी रिकॉर्ड गायब करने के पीछे एक बड़ा जमीन घोटाला छिपा हो सकता है। यह विवाद नामकुम अंचल के टुंडुल क्षेत्र की कीमती भूमि से जुड़ा है। थॉमस साइमन साइरिल हंस नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अंचल कार्यालय द्वारा भूमि के मूल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह कदम उठाया , क्योंकि अंचल कार्यालय बार-बार मांगने पर भी जमीन के असली कागजात नहीं दिखा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhand

3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को किया गया रद्द

Khabar365newsनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी के बाद 3...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : झारखंड में बदलाव तय,अब जाग चुकी है जनता

Khabar365newsचांडिल, सरायकेला-खरसावां जिले में, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में आज रांची समेत 13 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में आज राज्य के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL ने 800 MW Unit-2 का Trial Operation सफलतापूर्वक पूर्ण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited (PVUNL)...