CrimeJharkhand

फर्जी तरीके से बैंक से निकाला गया 50 हज़ार रुपए, भुक्तभोगी ने कराई शिकायत दर्ज।पंजाब नेशनल बैंक कर्मी पर 50 हज़ार निकासी करने का आरोप

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत फनिकपुर गांव निवासी भुनेश्वर महतो ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है।।जिसमें कहा गया हैं कि पंजाब नेशनल बैंक लारीकला शाखा में मेरा खाता हैं। जिसमे मोबाइल 9162142427 लिंक हैं। 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बैंक  खाता अपडेट कराने बैंक गया। जहां पता चला कि 5 नवंबर, 6 नवंबर, 7 नवंबर, 11 नवंबर एवं 12 नवंबर को 10 / 10 हज़ार करके कुल 50 हज़ार रुपये की निकासी गयी हैं। जबकि मैं किसी तरह का कोई निकासी नही किया हूँ। साथ ही मैं मोबाइल नम्बर भी इस्तेमाल नही किया हूँ। पैसा निकासी की न तो कोई एसएमएस  और न ही ओटीपी आया हैं। मुझे शक और पूर्ण विश्वास हैं कि बैंक और कमर्चारियों के द्वारा ही राशि की निकासी की गयी हैं। इस संदर्भ में पीड़ित ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर उचित जांच पड़ताल कर पैसा वापस दिलाने की मांग की हैं।आधार केंद्र से किया गया हैं निकासी : मैनेजर इस बावत बैंक के  मैनेजर विनोद टोप्पो ने बताया कि यह राशि किसी आधार केंद्र से निकाला गया हैं। बैंक से किसी तरह का कोई लेन देन नही हुआ हैं। जांच कर होगी उचित कार्रवाई : थाना प्रभारीरजरप्पा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया कि बैंक से फर्जी तरीके से 50 हज़ार रुपये निकाले का मामला सामने आया हैं। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बिना काफिले पहुंचे CM, हालात देख अधिकारियों पर नाराज

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में सोमवार शाम उस समय प्रशासनिक महकमे में हलचल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रिम्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन भुगतान को लेकर डायरेक्टर कार्यालय का घेराव

Khabar365newsRanchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में कार्यरत कर्मचारियों का धैर्य...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में छोटी रकम को लेकर बड़ा बवाल

Khabar365newsजमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM हेमंत सोरेन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात,

Khabar365newsझारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं...