हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से बची गाय

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/गिद्दी: गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैली गड़ा कांटा घर के समीप शुक्रवार को गिद्दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की सक्रियता देखकर गौ तस्कर अपनी चार चक्का फोर्ड गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहन के अंदर एक गाय को बंद कर ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गिद्दी थाना पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई। पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर अंधेरे और आसपास के रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से फोर्ड चार चक्का वाहन एवं गाय को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया, जहां मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गिद्दी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता की चर्चा तेज हो गई है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अवैध गतिविधियों और गौ तस्करी के खिलाफ गिद्दी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

राशन वितरण के एवज में पैसे की मांग करने वाले डीलरों की करें शिकायत : उपायुक्त

Khabar365news उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से...