
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
महिलाओं का सौभाग्य कामना से रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व वट सावित्री माना जाता है| पतरातू क्षेत्र में सुबह सेे ही पूरी श्रद्धा के साथ महिलाओं ने वट सावित्री पूजा अर्चन की ,महिलाओं ने वट वृक्ष के फेरे लगाएं और पति की दीर्घायु होने की कामना की| इस दिन सत्यवान सावित्री कथा पड़ कर यमराज की पूजा की जाती है | यह व्रत रखने वाली स्त्रियों सावित्री की ही तरह अखंड सुहाग की कामना करती हैं। सावित्री ने इसी दिन अपने तप के प्रभाव से अपने मृत पति सत्यवान को धर्मराज से जीवित प्राप्त कर लिया था,
पतरातु स्टीम कॉलोनी दुर्गा मंडप के निकट वट सावित्री पूजा मनाई गई, ज्येष्ठ मां की अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए यह व्रत रखती है और बट वृक्ष की पूजा करती है, इस अवसर पर सभी महिलाएं बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं, धूप दीप दिखाएं ।
Leave a comment