BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

समाज में पत्रकारिता सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम हेमंत सोरेन 

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को राजधानी रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में “The Guardian Chronicle” के भव्य लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाचार-पत्र का लोकार्पण किया तथा संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों, संपादकीय टीम एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अखबार समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई

मुख्यमंत्री ने “The Guardian Chronicle” के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाचार-पत्र पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अखबार निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास कायम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में आवश्यक है कि पत्रकारिता मूल्यों, नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य किया जाए, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। “The Guardian Chronicle” इस दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध होगा। इस समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, “The Guardian Chronicle” के मुख्य संपादक अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक सोनाली दास, इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsराजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...