BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 7 आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मामले की सूचना मिलने के महज 4 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस द्वारा पकड़े गए इन आरोपियों में से पांच बालिग हैं, जबकि दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. यह पूरी वारदात शनिवार की रात करीब 8:30 बजे की है, जब आरोपियों ने नाबालिग का सामूहिक रेप किया. घटना के बाद रविवार दोपहर 12:00 बजे जैसे ही स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी मिली, महकमे में हड़कंप मच गया. पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए.

विशेष जांच दल ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को आधार बनाकर त्वरित गति से छापेमारी शुरू की. पुलिस की इस चौतरफा दबिश के कारण दोपहर सवा 12 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 4:00 बजे तक पूरी तरह सफल रहा और सभी सातों आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए. पकड़े गए बालिग आरोपियों की पहचान अविनाश सोरेन, बबुटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेम्ब्रम और कार्तिक मुर्मू के रूप में हुई है, जो सभी पाकुड़ जिले के ही रहने वाले हैं. इस पूरी ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसडीपीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी अजय महतो सहित रद्दीपुर और पाकुड़िया थाने की पुलिस टीम शामिल थी. फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस की इस मुस्तैदी को बेहद जरूरी माना जा रहा है, और अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...