रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड के रहने वाले मृतक कमल किशोर पिता प्रभु महतो रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के डीआरडीओ में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। छुट्टी में अपने घर रामगढ़ जिला के पतरातु प्रखंड तालाटांड आए हुए थे किसी बीमारी का इलाज रांची के डॉक्टर से करवा रहे थे 18 5.2026 सोमवार को डॉक्टर के पास गए हुए थे फिर 19 मार्च 2026 मंगलवार को भी डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए जाना था ऐसा उनके पिता ने बताया लेकिन ऐसा क्या हुआ कि सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे कमल किशोर की शव उनके घर के पीछे एक पेड़ से लटकता हुआ मिला । पेड़ से लटकते हुए शव को देखते हुए लोगों ने पतरातू थाना को सूचित किया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पतरातू पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।
Leave a comment