BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में देख सकेंगे SIR की यह वाली सूची, प्रक्रिया जान लीजिए

Share
Share
Khabar365news

SIR के लिए वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग साल 2003 की वोटर लिस्ट से नहीं हो पाई थी, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बूथों के लगातार बंद होने की सूचना पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए अनमैप्ड वोटरों की ऑनलाइन सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिससे लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल पर ही अपना नाम चेक कर सकेंगे।

मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
वोटर लिस्ट और मतदान केंद्रों (Polling Stations) के नक्शे को पूरी तरह सही और अपडेट करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और  DC आदित्य रंजन के आदेश पर 23 मई को जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए एक खास सूची जारी की गई है। 

वोटर लिस्ट में अपना नाम और बूथ चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान तरीकों का पालन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं उसमे  राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) या अपने राज्य/जिले की आधिकारिक निर्वाचन वेबसाइट खोलें।

‘Search in Electoral Roll’ पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको अपना नाम खोजने का विकल्प मिलेगा।

विवरण दर्ज करें: आप तीन तरीकों से अपना नाम ढूंढ सकते हैं:

विवरण द्वारा (Search by Details): अपना नाम, पिता का नाम, राज्य और जिला भरकर।

एपिक नंबर द्वारा (Search by EPIC): अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर डालकर।

मोबाइल नंबर द्वारा (Search by Mobile): वोटर आईडी से लिंक अपने मोबाइल नंबर पर OTP मंगाकर।

अनमैप्ड सूची देखें: जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर “Unmapped Voters List” का एक सीधा लिंक PDF भी दिया गया है, जहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र या बूथ संख्या के हिसाब से पूरी लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम में डूबने से एक लड़का की मौत।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुरांची से घूमने आए तीन लड़का और एक...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsगिरिडीह। गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों...