रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में हुई AC चोरी के मामले का महज 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए AC को बरामद करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ बौना (20 वर्ष) के रूप में हुई है।अस्पताल प्रभारी ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अस्पताल से अज्ञात चोरों द्वारा AC चोरी किए जाने की लिखित सूचना दी गई थी।
इस शिकायत के आधार पर पतरातू थाना में दिनांक 27 मई 2026 को कांड संख्या 130/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(e) और 334(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ ACमामले की गंभीरता को देखते हुए पतरातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ब्लॉक कैंपस क्वार्टर निवासी स्वर्गीय युगेश राम के पुत्र विकास कुमार उर्फ बौना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया AC सकुशल बरामद कर लिया। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा आज (29 मई) को मामले की पुष्टि किए जाने के बाद पुलिस ने कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी विकास कुमार उर्फ बौना को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।
Leave a comment