रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी में सवार न्यू मार्केट निवासी सृष्टि सिन्हा और खुशी एस गंभीर रूप से घायल हो गई। रोड एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायल लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अमित तिर्की ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।
Leave a comment