रांची में शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इस खराब मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने और मौसम की खराबी के कारण रांची आने वाली सभी उड़ानों को एहतियातन कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इस खराब मौसम की मार रांची आ रहे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट को भी सुरक्षा कारणों से कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
झमाझम बारिश और घने काले बादल
शनिवार सुबह से ही रांची के आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव और घने बादलों की वजह से विमानों के उतरने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं रहीं, जिसके चलते एटीसी को फ्लाइट्स को डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा।
Leave a comment