रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक हुआ जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा किया गय इस बैठक में मजदूरों की समस्याओ व स्थानीय युवाओं को पीवीयूएनएल मे रोजगार को लेकर चर्चा किया गया वही कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि पीवीयूएनएल पतरातू में भेल के द्वारा संचालित जितने भी कंपनियां है उसमें अधिकतर कंपनियां मजदूरों को बिना फूल और फाइनल सेटलमेंट के ही काम से निकाल रही है साथ ही पंच कार्ड,हाजरी कार्ड,पीएफ पर्ची ,ईएसआई पर्ची एवं वाहन पार्किंग आदि समस्याओं को लेकर दिनांक 29/5/2026 एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक, पीवीयूएनएल प्रबंधन , भेल प्रबंधन एवं उप श्रमआयुक्त हजारीबाग के बीच वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन ने कहां की जो भी समस्या है उसको बहुत जल्द निष्पादन किया जाएगा। यूनियन द्वारा जो भी समस्याएं प्रबंधन को दी जाएगी उस पर पहल किया जाएगा। मौके पर मनोज कुमार महतो, मनोज पहान, प्रदीप सिंह,नरेश रमेश महतो , विक्की कुमार किशोर कुमार महतो सरवन सिंह संदीप ठाकुर सनी लाल संतोष जोगिंदर सिंह राजेश मुंडा विजय कुमार विक्की कुमार मोहन साहू फुलेश्वर कुमार आदि मौजूद थे।
Leave a comment