BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता के लिए विप्र फाउंडेशन झारखंड ( जोन-6 ) ने 31 मई 2026 रविवार को रांची के लालपुर चौक पर विशाल सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जरूरतमंदों के बीच छाते और गमछा वितरित किए गए।

यह पहल निस्संदेह मानवीयता और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, और विप्र फाउंडेशन की समय-समय पर की जाने वाली सराहनीय गतिविधियों का परिणाम है।


यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री निरंजन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष श्री जय प्रकाश शर्मा, झारखंड प्रान्तीय संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा,

प्रांतीय महामंत्री अजय दधीचि, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, पूर्व प्रांतीय सचिव श्री अमित मणि शर्मा तथा महिला मंडल ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जेसे महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती उमंग जोशी, श्रीमती प्रभा शर्मा और श्रीमती कृष्णा शर्मा सहित समस्त विप्र बन्धुओं की सक्रिय भागीदारी रही।


इस प्रकार के सतत सामाजिक प्रयासों से संकट के समय लोगों को तत्काल राहत मिलती है और समुदाय में सहानुभूति व सशक्तता की भावना मजबूत होती है। विप्र फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की व्यापक सराहना हो रही है। इस आशय की सूचना जय प्रकाश शर्मा एवं प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दी l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...