JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर PVUNL के CEO से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने आज पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने श्रमिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।


मुलाकात के दौरान सुश्री अम्बा प्रसाद ने त्रिपक्षीय समझौते के आधार पर श्रमिकों की मजदूरी पुनरीक्षण, महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, ओवरटाइम (O.T.) वेतन का भुगतान, श्रमिकों के नियमितीकरण, ईपीएफ राशि समय पर जमा करने, समय पर मजदूरी भुगतान, चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय, विश्राम कक्ष, पहचान-पत्र, वार्षिक वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्ति लाभ तथा शिफ्ट ड्यूटी करने वाले श्रमिकों के लिए अवकाश दिवसों पर अतिरिक्त लाभ समेत 18 सूत्री मांगों को CEO के समक्ष रखा।


इसके अतिरिक्त, छाय डैम से विस्थापित परिवारों को रोजगार मुहैया कराने से संबंधित मामले पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना कंपनी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विस्थापितों के लंबित रोजगार संबंधी मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि “श्रमिक किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सुविधाओं की रक्षा करना कंपनी प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।” उन्होंने कंपनी प्रबंधन से श्रमिकों की समस्याओं एवं विस्थापित परिवारों के रोजगार संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान कर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।


वहीं, कंपनी के CEO ने पूर्व विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए श्रमिकों की मांगों तथा विस्थापितों के रोजगार संबंधी मामलों पर नियमानुसार विचार कर उचित समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर नरेश महतो ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष, विजय साव अखिलेश शर्मा विश्वनाथ महतो विजय कुमार राय विजय मुंडा मुखिया बालकुद्रा राजाराम प्रसाद मनोज प्रसाद देवानंद प्रसाद कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष आदि लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने किया डीजल लोको शेड, पतरातु का निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के उप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रथ यात्रा के अवसर पर किला मंदिर में बांके बिहारी-राधा रानी के विशेष श्रृंगार के दर्शन

Khabar365newsशहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी-राधा रानी किला मंदिर में...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में रातभर चला पुलिस का सघन अभियान: होटल, लॉज, रेलवे-बस स्टैंड पर जांच, 2 माह में 750 वारंट किए निष्पादित

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के...