
यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, एक साथ दो संतानों को खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय है – मुन्ना सिंह
यदि जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता सामने आती है, तो दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके- मुन्ना सिंह
हजारीबाग-

सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर पंचायत भवन के समीप सिंदूर नदी में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए भाई-बहन के शव बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया है। वहीं दोनों भाई-बहन कुछ दिनों से लापता थे। इसी बीच रविवार को बहन का शव सिंदूर नदी से बरामद किया गया, जबकि सोमवार को भाई का शव एक कुएं से बरामद हुआ है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया है।उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने आगे कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता सामने आती है, तो दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना किया। गौरतलब है कि यह परिवार उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद में रहकर सड़कों और बाजारों में खिलौने बेचने का काम किया करतें थे।
Leave a comment