बोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ तीन लोगों के शव मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। वहीं सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ट्रेन के चपेट में आने से या कोई और ही कारण
वहीं पुलिस को मौके से कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिसके आधार पर तीनों शव की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुट गयी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन तीनों की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है या फिर कोई और ही कारण है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का खुलासा हो पायेगा।
Leave a comment