BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदला रहेगा मौसम, बारिश-आंधी के आसार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 7 जून तक मौसम सक्रिय बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। लोगों को वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

8 और 9 जून को मौसम रहेगा साफ

राजधानी रांची में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस और गर्मी का असर महसूस होगा। हालांकि बीच-बीच में बारिश होने से मौसम कुछ हद तक राहत भी दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 और 7 जून को रांची समेत मध्य और दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में फिर से बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद 8 और 9 जून को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और बारिश की संभावना कम रहने का अनुमान है।

तापमान के मामले में डालटनगंज सबसे गर्म रहा

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं तापमान के मामले में डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जबकि रांची और लातेहार अपेक्षाकृत ठंडे क्षेत्रों में शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...