JharkhandRanchi

सीआइएसएफ का 54वां स्थापना दिवस के अवसर पर डकरा मुख्यालय में समारोह स्थापना दिवस मनाया गया।

Share
Share
Khabar365news

डकरा : सीआइएसएफ का 54वां स्थापना दिवस के अवसर पर डकरा मुख्यालय में समारोह स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें पिपरवार एरिया के महाप्रबंधक सी बी सहाय ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बहुत बड़ी भागीदारी है। वर्तमान समय में बल के जवान उद्योग को बचाने के साथ-साथ समाज के हित में बड़ा योगदान दे रहे हैं। इसके लिए बल के जवान और उनका परिवार के प्रति हमसब कृतज्ञ हैं। कमांडेंट श्री मांगा ने बताया कि 1969 में 3152 जवानों के साथ शुरू हुआ यह सफर अनेक उपलब्धियों के साथ अब बहुत व्यापक पैमाने पर काम कर रहा है। बल की संख्या अब लगभग दो लाख से अधिक हो गयी है जो स्पेस सेक्टर एटमिक एनर्जी सेक्टर, दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट, सी पोर्ट, हिस्टोरिक मोन्यूमेंट, पेट्रोलियम, थर्मल पावर कोल सेक्टर, सेल, भेल, आदि भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त सीआइएसएफ कि उपस्थिति, सामरिक उपक्रमों, प्राइवेट सेक्टर के कुछ इकाइयों व दिल्ली के सरकारी भवनों की सुरक्षा में भी तैनात हैं। समारोह में उप कमांडंट उपेंद्र कुमार, उप कमाडेंट श्री मृत्युंजय स्वामी डी, निरीक्षक के के घोष, निरीक्षक एम के चौहान, उप निरीक्षक अनूप सिंह, परेड कमांडर निरीक्षक शंभु प्रसाद व जवान मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

Khabar365newsचतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश,

Khabar365newsरांची। कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े सरकारी गवाह पर हमले के प्रयास...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर,

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में देर रात दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो...