Home Jharkhand जनवितरण (पीडीएस) प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण
Jharkhand

जनवितरण (पीडीएस) प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण

Share
Share

शुक्रवार को आपूर्ति विभाग के द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण ज़िला के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।
उपायुक्त नैंसी सहाय ने सदर प्रखंड अन्तर्गत मंडई कला, हजारीबाग में प्रो अरशद रजा के जनवितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंच कर पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पीडीएस दुकान के ऑनलाइन स्टॉक एवं वास्तविक स्टॉक का जॉच किया। साथ ही राशनकार्ड धारियों को मिलने वाले राशन की मात्रा, गुणवत्ता की जांच कर सही मात्रा एवं समय पर राशन देने का निर्देश दिया। राशन डीलर को पीडीएस सिस्टम की पारदर्शिता एवं निगरानी के लिए डीलर स्तर पर बनी सतर्कता समिति के सदस्यों का नाम दुकान के बाहर बड़े बोर्ड में मोबाइल नंबर सहित डिस्प्ले करने के लिए निर्देश दिया। इस क्रम में पीडीएस दुकान में कार्डधारियों की संख्या, जनवरी, फरवरी तक प्राप्त गेंहू, चावल, चीनी, नमक एवं वितरित राशन का स्टॉक के साथ मिलान किया गया। मौके पर उपायुक्त के साथ सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार प्रमुख रूप से मौजूद थी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...