BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Share
Share
Khabar365news

रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची जिला प्रशासन ने 6 और 7 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज उन मतदाताओं की मैपिंग पूरी करना है, जिनकी जानकारी अभी तक अपडेट नहीं हो सकी है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों दिनों में कैंप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। वहीं जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

प्रशासन ने कहा है कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है, लेकिन उनकी मैपिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची ने सभी संबंधित मतदाताओं से विशेष अभियान का लाभ उठाने और समय पर अपनी मैपिंग सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...