BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Share
Share
Khabar365news

रांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ बदमाश एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके से गुजर रही पुलिस की पीसीआर वैन कथित तौर पर मदद करने के बजाय आगे बढ़ जाती है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 28 मई की रात का बताया जा रहा है। पीड़ित महेश कुमार यादव को अपर बाजार इलाके में कुछ अपराधियों ने घेर लिया और हथियार के बल पर मारपीट की। आरोप है कि जान बचाने के लिए युवक ने वहां से गुजर रही सफेद रंग की पीसीआर वैन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप नहीं किया और वाहन आगे बढ़ा दिया।

पहले भी हो चुका है हमला

पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले 8 मई को भी इसी गिरोह ने सुखदेवनगर क्षेत्र में उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में सत्येंद्र सिंह, रोहित सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनके हौसले बुलंद रहे और करीब 20 दिन बाद फिर से युवक को निशाना बनाया गया।

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस मौके पर हस्तक्षेप करती तो घटना को रोका जा सकता था। अब इस मामले में पुलिस प्रशासन, एसएसपी और उच्च अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

एक ओर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय राजधानी को अपराधमुक्त बनाने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...