Jharkhand

पिछले 5 सालों से पंडरा रेफरल अस्पताल भवन बनकर तैयार अस्पताल अभी तक चालू नहीं अपर्णा

Share
Share
Khabar365news

पिछले 5 सालों से पंडरा रेफरल अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो चुका है परंतु रेफरल अस्पताल अभी तक चालू नहीं करने को लेकर निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को अस्पताल के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ पुष्पा कारकेट्टा, सिविल सर्जन इंचार्ज डॉ सुनील कुमार, एमपीएल के अधिकारी संदीप खंडेलवाल व अजय कुमार, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर सार्थक, लिपिक राजाराम ,बीपीएम धनेश्वर राम, ओमकार कुमार, आशुतोष मुखर्जी, मन भूल बाऊरी ,आंगनवाड़ी के सुपरवाइजर सहित और भी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र को किस तरह जल्द से जल्द चालू किया जाए इसको लेकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि आप लोग अपना केंद्र का सारा सामान धीरे-धीरे शिफ्ट कीजिए बाकी धीरे-धीरे काम होते रहेगा परंतु जल्द से जल्द यहां अस्पताल को शिफ्ट किया जाए वहीं स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी ने कहा कि सबसे पहली समस्या तो यह डॉक्टर की है दो-तीन डॉक्टर से पुरा निरसा विधानसभा को चलाया जा रहा है जब तक डॉक्टर का व्यवस्था नहीं होगा तब तक अस्पताल सुचारू रूप से कैसे चलेगा। वहीं आगामी 15 अप्रैल से झारखंड सरकार द्वारा मीजल्स मामस रुबेला का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसको लेकर भी स्वास्थ्य प्रभारी ने कहा कि हर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 9 महीने से 15 साल तक के बच्चे को मिजिल्स का टीका लगाना है। जिसको लेकर हर स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ मीटिंग किया गया है।वही महीने के दो हफ्ता स्कूलों में और दो हफ्ता आंगनबाड़ी केंद्र और साथ ही छूटे हुए बच्चों का एक हफ्ता मॉक प्रोग्राम भी किया जाएगा जिसमें जो भी छूटे हुए बच्चे हैं उसका टीकाकरण हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बच्चा नियमित टीकाकरण में मिसेज का टीका पड़ चुका है तो भी उसको टिका लगाना जरूरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...