Home Uncategorized *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक नमामि गंगे अभियान के तहत 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा का होगा आयोजनl*
Uncategorized

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक नमामि गंगे अभियान के तहत 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा का होगा आयोजनl*

Share
Share

*रामगढ़: शुक्रवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहां की आगामी 16 मार्च से 31 मार्च तक नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाना है।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमो यथा नुक्कड़ नाटक, गंगा आरती, श्रमदान, रंगोली, विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से करने के संबंध में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए वही उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा आम जनों की सहभागिता कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**बैठक के दौरान सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़ समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...