डीएवी सी ए ई, डीएवी सी एम सी नई दिल्ली के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल जोन ‘जी’ में त्रिदिवसीय ‘शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला’ का दूसरा दिन भी सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं शिक्षण कौशल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का दूसरा दिन भी उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सभी विषयों की कार्यशाला विभागीय रूप से विभक्त पृथक-पृथक कक्ष में हुई। परम्परानुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व मंगलाचरण से की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा नवीन शिक्षण विधियों, क्षमता-आधारित शिक्षा, कक्षा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों को समूह चर्चा, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षण प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक सुझाव दिए।
दूसरे दिन के सत्रों में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस तरह कार्यशाला ने शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Leave a comment