हजारीबाग

पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान की पहल से सदर अस्पताल में समाप्त हुआ धरना, पीड़ित परिवार को मिली राहत

Share
Share
Khabar365news

प्रशासन से वार्ता कर दिलाया लिखित आश्वासन, पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेंस से शव को पहुंचवाया चोरहेता गांव

हजारीबाग-

हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के चोरहेता गांव निवासी सुषमा कुमारी (पति रोहित राम) की मृत्यु के बाद सदर अस्पताल में रविवार को उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को शांत कराने में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुबह से धरने पर बैठे परिजनों की मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने, अधिकारियों के साथ वार्ता कराने और पूरे मामले का समाधान निकालने में उन्होंने सक्रिय पहल की, जिसके बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजन सुबह लगभग 5 बजे से ही सदर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे थे। परिजनों की मांग थी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही विक्की कुमार धान अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मामले के समाधान की पहल की। उनकी सक्रियता के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि, सदर अंचलाधिकारी (CO), गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ वार्ता शुरू हुई। कई घंटों तक चली बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन में मृतका के पति को नगर निगम में रोजगार उपलब्ध कराने तथा मृतका के छोटे बच्चे के पालन-पोषण के लिए सहयोग देने की बात कही गई। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य हो सकी। वहीं धरना समाप्त होने के बाद भी विक्की कुमार धान लगातार पीड़ित परिवार के साथ बने रहे। उन्होंने मृतका के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा कराने में सहयोग किया तथा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करवाया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को सम्मानपूर्वक चोरहेता गांव स्थित आवास तक भिजवाया, जिससे शोकाकुल परिवार को काफी राहत मिली।जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान विक्की कुमार धान ने परिवार और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। उनकी पहल से न केवल धरना समाप्त हुआ, बल्कि पीड़ित परिवार को समय पर प्रशासनिक सहायता और जरूरी सहयोग भी मिल सका।
इस दौरान समाजसेवी अमित कुमार दास, करण कुमार, रोहित कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...