BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव के पास स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान सोनाजोड़ी पंचायत के सोलागढ़िया गांव स्थित नयापाड़ा निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इमरान रविवार को गांव के समीप स्थित परित्यक्त पत्थर खदान में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वह खदान के गहरे जलक्षेत्र में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।
घटना के समय वहां मौजूद एक 9 वर्षीय बालक ने इमरान को पानी में संघर्ष करते देखा। बालक ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस खदान में यह हादसा हुआ, वह गांव से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। खदान लंबे समय से बंद है, लेकिन उसके चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में ग्रामीणों, खासकर बच्चों और युवाओं के लिए यह खदान लगातार खतरा बनी हुई है।

इस हादसे ने एक बार फिर बंद पड़े और असुरक्षित खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी परित्यक्त खदानों की तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि खदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाए गए होते, तो शायद एक युवा की जान बच सकती थी। इमरान की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...