Home Breaking बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Share
Share

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव के पास स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान सोनाजोड़ी पंचायत के सोलागढ़िया गांव स्थित नयापाड़ा निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इमरान रविवार को गांव के समीप स्थित परित्यक्त पत्थर खदान में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वह खदान के गहरे जलक्षेत्र में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।
घटना के समय वहां मौजूद एक 9 वर्षीय बालक ने इमरान को पानी में संघर्ष करते देखा। बालक ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस खदान में यह हादसा हुआ, वह गांव से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। खदान लंबे समय से बंद है, लेकिन उसके चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। ऐसे में ग्रामीणों, खासकर बच्चों और युवाओं के लिए यह खदान लगातार खतरा बनी हुई है।

इस हादसे ने एक बार फिर बंद पड़े और असुरक्षित खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी परित्यक्त खदानों की तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि खदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाए गए होते, तो शायद एक युवा की जान बच सकती थी। इमरान की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

HEC की बिजली काटी,348 करोड़ बकाया

रांची। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर आखिरकार...

BreakingJharkhandPoliticalRanchi

निरल पूर्ति को मिलेगा 2026 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान, 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस पर होगा सम्मानित

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और मझगांव विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

PF खाताधारकों को बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे 90% तक रकम

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। नए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

रांची के शौचालय में मिला नवजात का शव, कमोड में पड़ा था बच्चा

राजधानी रांची में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक...