भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा संगठन को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा की रणनीति मजबूत है और पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करेगी।
अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार अभियान को गति देने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
Leave a comment