BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता समेत 2 की मौत

Share
Share
Khabar365news

गुमला। शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बसिया प्रखंड के लोंगा गांव से कुम्हारी गई बारात शनिवार सुबह लौट रही थी। इसी दौरान पालकोट थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ।

इस दुर्घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट शिव मंदिर से माँ पाँचवाहिनी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन,

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण से...