Jharkhand

झारखंड का राज्य स्तरीय कमेटी का चुनाव कोरम संपन्न

Share
Share
Khabar365news

यूनाइटेड मिल्ली फोरम,झारखंड का राज्य स्तरीय कमिटी का चुनाव फोरम के केंद्रीय कार्यालय रांची में संपन्न हुआ जिसमे विभिन्न जिलों से फोरम के सक्रीय सदस्यों ने भाग लिया। गुप्त मतदान के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर ओबैदुल्लाह चौधरी महासचिव के पद पर अफजल अनीस सबसे अधिक मत पाकर चुने गए।
21 राज्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी गुप्त मतदान के द्वारा किया गया जिसमें मो जुबेर अंसारी पलामू, तनवीर अहमद रांची, अब्दुल मजीद रामगढ़, मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन पाकुर, नौशाद अख्तर बोकारो, तस्लीम खान लातेहार, शाहिद जमाल हजारीबाग, मोहम्मद जाहिद रांची, इमामउल हक रांची, मो लुकमान साहेबगंज, मोहम्मद जाहिद गढ़वा, मो जलालुद्दीन चतरा, मुस्तकीम गुमला, रजि अहमद रामगढ़, सिराजुद्दीन जामताड़ा,अली इमाम पलामू, अब्दुल मजीद रामगढ़, मोहम्मद ग्यास सिमडेगा, मोहम्मद जाहिद रांची गौहर रजा पूर्वी सिंहभूम, चुने गए।
उपाध्यक्ष पद पर मो जुबेर अंसारी व गौहर महबूब एवं सचिव के पद पर मो मुजफ्फर हुसैन व मिन्हाज अख्तर तथा कोषाध्यक्ष के पद पर मो इरशाद सर्व सम्मति से चुने गए। चुनाव में उपस्थित फोरम के संरक्षक डा हसन रजा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के हाथों में फोरम का झंडा सौंपते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र में जाकर न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएं और समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने में अपनी भूमिका को निभाएं।
चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में जनाब जफर इमाम साहब,जनाब जफर इमाम साहब व बिहार के साथी महेंद्र यादव ने बहुत ही शांतिपूर्वक चुनाव को संपन्न कराए। चुनाव के मौके पर अमीर हल्का जनाब जफर इमाम साहब,बलराम जी,हल्का सेक्रेटरी अहमदुल्लाह फलाही, मुजाहिद इस्लाम,शाहजहां वगैरह साथी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...