Uncategorized

*झारखंड जल छाजन योजना एवं डब्लू डी सी -पीएमकेएसवाई 2.0 अंतर्गत दुलमी प्रखंड में बनाए गए तालाबों का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *मिशन अमृत सरोवर के तहत झारखंड जल छाजन योजना एवं डब्लू डी सी – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत दुलमी प्रखंड के ईचातू ,बोंगई तथा सिरू गाँव में बनाए गए तालाबों का शनिवार को जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ जल छाजन प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केंद्र सहित अन्य के द्वारा उप विकास आयुक्त को मिशन अमृत सरोवर के तहत तालाब निर्माण के संबंध में जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को तालाबों का लाभ देने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं उन्होंने स्थल पर उपस्थित आमजनों को तालाब के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें मछली पालन ,खेती आदि के लिए तालाब का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।**इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ जल छाजन प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केंद्र रामगढ़ फौजिया रहमान, उप परियोजना निदेशक आत्मा, लेखापाल सह नोडल ऑफिसर एमआईएस ओम प्रकाश शर्मा, जल छाजन समिति के अध्यक्ष सचिव ,सदस्यगण सहित ग्रामीण उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...