Jharkhand

श्रमदान कर ग्रामीण बना रहे जल संचयन प्रणाली

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: देश में बढ़ रहे पानी की किल्लत से आ रही परेशानियों को अब सुदुर्वर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भी समझने लगे हैं। इसी से सीख लेते हुए शनिवार को हजारीबाग के बहोरनपुर मे ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल संचयन का कार्य बड़े जोरों शोरों से महेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया। इस दौरान बीएसएफ़ मेरु कैम्प के जवान भी वहाँ मौजूद रहे और खुद हाथों से फ़ौड़ा-कोड़ी चला कर जागरूकता फैलाई। ज्ञात हो बहोरनपुर क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ पठारी इलाका है जिसकी वजह से बारिश का पानी वहाँ ठहर नहीं पता। इस परेशानी को बखूबी समझा जलगुरु के नाम से जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीआईजी महेंद्र मोदी ने। उन्होंने परेशानी को समझ कर उसका समाधान निकालते हुए श्रमदान का रास्ता चुना। उन्होंने ही बीएसएफ़ कैम्प से मदद मांगी जिसके बाद डेप्यूटी कमांडर हृदय कुमार पाठक ने अपने जवानों साथ गाँव पहुँच कर भरपूर मदद की। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद गाँव मे पानी बचाओ उद्देश्य के साथ प्रभात फेरि निकाली गई जिसमे सैंकड़ों लोग शामिल हुए। तत्पश्चात दोपहर मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर आगे होने वाले कामों की रूप रेखा तैयार की गई जिसमे खुद बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा ने हिस्सा लिया।

महेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीआईजी हैं जो कई सालों से जल से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। वर्तमान में बाढ़ सुखाड़ विश्व जन आयोग, स्वेडन के अन्तरराष्ट्रीय सलाहकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार में जल संरक्षण सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। हजारीबाग में जलीय समस्याओं पर बड़ी तेजी से काम कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...