Jharkhand

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने किया ऊर्जा मेला का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर अलग-अलग तीन स्थानों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। पहला स्थान हीराबाग डिवीजन ऑफिस को बनाया गया जबकि दूसरा केरेडारी कराली बस्ती में और तीसरा डुमराव इचाक मे जिसमें काफी संख्या मे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं का निदान कराते देखा गया। जिसमें विशेषकर बकाया बिल का भुगतान, बिजली बिल भुगतान नहीं करने के कारण लाइन कटने के उपरांत आरसीडीसी कटाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। इसके अलावा खराब मीटर को चालू कराने के लिए एवं नया कनेक्शन की जानकारी लेने के लिए ग्रामीण काफी संख्या में इस मेला में पहुंचे। इस मेला में आरसीडीसी कट कर अप बिजली बिल को जीरो कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। बता दे कि कुल मिलाकर आज राजस्व वसूली ₹419385 की की गई। जिसमें खुद कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार , सहायक विद्युत अभियंता शहरी सुनील कुमार, सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण सत्यदेव कुमार, सहायक विद्युत अभियंता कटकमसांडी दुर्गा रानी केरकेट्टा, कनीय अभियंताओं में शैलेश कश्यप ,प्रभास कुमार , अवतेश कुमार,राजेश निरंजन टोप्पो, पुन्नूलाल मुर्मू एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे जबकि महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, उप महाप्रबंधक राजस्व मुकुल कुमार गोरवरे,एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार सिंह ने सभी स्थानों के कार्य का निरीक्षण किया और उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि कोई भी बिजली बिल बकाया ना रखें। मेले में उपभोक्ताओं के ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...