Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है, जानकारी अनुसार तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ऑटो को कुचला: जिस कारण हादसे में दो की दर्दनाक मौत, जबकि कई घायल दो की स्थिति गंभीर बताई गई। दुर्घटना में ऑटो की पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं, घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है और ट्राफिक विधि-व्यवस्था पुनः चालू करने का प्रयास किया गया।

बता दें कि ओम ट्रावेल्स नामक बस ( जेएच 04 आर 0737 ) काफी तेज गति से रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रहा था। इसी दौरान बारलोंग स्थित सम्राट होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना से दो लोगों की मौत हो गई है। वही दो अन्य लोगों की घायल होने की सूचना है। मौत जिसकी हुई है उसकी पहचान पहला ऑटो चालक के रूप में जिसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है, और दूसरा सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी ( लगभग 20 वर्ष) पिता दिलीप प्रसाद के रूप में हुई है। रिया एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से रामगढ़ जा रही थी। हादसे में रिया की मौत हो गई। घायल का नाम रविरंजन भारती एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। रविरंजन और अमित रेलवे पतरातू में लोकॉपायलट के पद पर कार्यरत है। दोनों रेलवे के काम से मुरी गये थे। काम करने के बाद वापस पतरातू लौट रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...