हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब कारोबार पर थाना प्रभारी इकबाल हुसैन का करारा प्रहार

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी (हजारीबाग): जिले में अवैध शराब निर्माण और उसके कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्दी थाना क्षेत्र के ग्राम रेलीगड़ा मांझी टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखे गए लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। उनकी सक्रियता और सतर्क निगरानी के कारण अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने स्पष्ट किया कि गिद्दी थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब निर्माण, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने भी गिद्दी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है।
गिद्दी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण में बदलाव जरूरी : विंध्याचल पाण्डे

Khabar365newsडायट हजारीबाग में कक्षा 9-12 के शिक्षकों का तीन दिवसीय CPD आवासीय...

हजारीबाग

सिलेंडर चोरी कांड का कोर्रा पुलिस ने किया शानदार खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार—दो गैस सिलेंडर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले का त्वरित अनुसंधान...

हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...