Home Breaking पेशरार में बिजली संकट पर भड़के संदीप भगत, जल्द बहाली की मांग
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

पेशरार में बिजली संकट पर भड़के संदीप भगत, जल्द बहाली की मांग

Share
Share

लोहरदगा। पेशरार क्षेत्र में लगातार बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप भगत ने चिंता जताई है। उन्होंने विद्युत विभाग से क्षेत्र में जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

संदीप भगत ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल, पढ़ाई, छोटे व्यवसाय और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

संदीप भगत ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब आवश्यक मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 151वीं जयंती पर राजधानी...